{"_id":"32-123393","slug":"Auraiya-123393-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के अभिषेक को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के अभिषेक को उमड़े भक्त
Auraiya
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\औरैया/अजीतमल/अछल्दा। महाशिवरात्रि पर देवकली सहित जिले शिवालयों में भक्तों ने भोले बाबा का शृंगार किया। अल सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। देर रात तक हर हर महादेव के जयकारे मंदिरों में लगते रहे। कई भक्तों ने व्रत रखकर महादेव की आराधना की। इधर, महाशिवरात्रि के तहत मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।
शहर से पांच किलोमीटर दूर बीहडांचल स्थित देवकली मंदिर पर भक्तों का विशाल सैलाब उमड़ा। शिव भक्ताें के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजायमान हो गया। शिव भक्तों ने भगवान कालेश्वर के दर्शन किए व पूजा अर्चना कर नारियल, फूल, बेल व धतूरा चढ़ाया। देवकली मंदिर में जिला संगठन आयुक्त के दिशा निर्देशन में तिलक महाविद्यालय एवं लालबहादुर शास्त्री ओपन ग्रुप द्वारा सेवा कार्य किया गया।
अछल्दा में भगवान शिव के भक्तोें का मन्दिर में तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों ने शिवलिंग पर बेर, गन्ना, बेलपत्री व जल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। हरीगंज में इस खास मौके पर शिव पार्वती के मंदिर में भोलेनाथ के प्रसाद में क्षेत्रवासियाें ने मिलकर ठंडाई वितरीत की। वही कस्बे में कई जगहाें पर कांवरियाें के लिए खास व्यवस्था की गई। इस मौके पर नीरज पोरवाल, सुमित तिवारी, राम जी गुप्ता, दीपू तिवारी आदि मौजूद रहे । अजीतमल में शिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शिवालयाें पर बम भोले की गूंज होने लगी थी। कांवरियाें की जबरदस्त भीड़ बम भोले की जयनांद करते हुये शिवालयों की ओर बढ़े चले जा रहे थे। सांफर, बरीपुरा, अटसू, सेवपुर, लक्ष्मणपुर, बिरूहूनी गांवाें में तथा नगर के बगिया वाले शंकरजी, बाबरपुर में सुबह से ही कांवरियाें की लंबी लाइन
विज्ञापन
देखी गई।
इनसेट
शोभायात्रा निकली
बिधूना / मुरादगंज । नगर में भारत माता परिवार की ओर से शोभायात्रा निकाल कर शिव जयंती समारोह बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। बन खंडेश्वर मंदिर पर भक्तों ने पूजा अर्चना की। कांवरियों ने शिव जी पर कांवर चढ़ायी। जिस पर कांवरियों ने कांवर को लेकर मंदिर परिसर में जमकर नृत्य भी किया। मुरादगंज में क्वारी व यमुना के संगम पर स्थित कालेश्वर व चंबल व यमुना के संगम सहित शिवालयों में अखंड पाठ, कीर्तन, भजन आदि कार्यक्रम हुए।
इनसेट
झांकी निकाली
दिबियापुर ( औरैया )। ककराही स्थित पथवरिया देवी मंदिर में महारुद्राभिषेक हुआ। औरैया रोड पर स्थित शिव मंदिर पर भगवान भोले बाबा की सजीव झांकी सजाई गई। इस दौरान प्रसाद वितरण में श्रृद्धालुओं को ठंडाई भी वितरित की गई।
इनसेट
शिव संदेश यात्रा का स्वागत
बेला (औरैया)। प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग केंद्र की ओर से शिव संदेश यात्रा निकली। नेतृत्व संचालिका राममूर्ति यादव ने किया।
सत्संग और पूजा हुई
फफूंद । कसबे के शिव मंदिर पर भक्तों ने शिव आराधना कर पूजा अर्चना की। रविवार को कायस्थान मोहल्ला स्थित ब्रह्म कुमारीज राजयोग में शिवरात्रि पर्व को लेकर सत्संग आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि इजहार अहमद मेव ने झंडारोहण कर किया। कसबे के महावीर धाम शिव मंदिर, यक्षेश्वर शिव मंदिर व अन्य शिव मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए।
राहगीरों को पिलाया शर्बत
बेला (औरैया)। कानपुर रोड तिराहा स्थित भोले बाबा के मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिवालयों में बम-बम भोले से गुंजायमान रहा। कसबा निवासी अजय मिश्रा, राजेश पंडित, गौरव, गाजल, बृजेश ने राहगीरों को शर्बत पिलाकर गर्मी में राहत प्रदान की।