{"_id":"32-107248","slug":"Auraiya-107248-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की वारदातों से अधिवक्ता खफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की वारदातों से अधिवक्ता खफा
Auraiya
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर में हो रही चोरियों पर गुरुवार को अधिवक्ताओं ने रोष जताया। पुलिस को चेतावनी दी कि यदि जल्द वारदातों को खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। साथ ही पुलिस अधीक्षक से लापरवाह पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जिला बार एसोसिएशन की बैठक जिलाजजी परिसर में हुई। अध्यक्षता एसोसिएसन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि आए दिन शहर में चोरियों की वारदातें हो रही हैं। पुलिस है कि अपना लापरवाह पूर्ण रवैया अपनाए हुए है।
इसका खामियाजा पीड़ितों को झेलना पड़ रहा है। कहा कि पिछले दिनों बघाकटरा मोहल्ले में सुधाकर त्रिपाठी व नंदकिशोर समेत तीन मकानों से चोरों ने तीस लाख से अधिक कीमत का सामान चोरी किया है। पुलिस ने आज तक न तो चोरी का खुलासा करने के लिए कोई प्रयास किया है और न ही इस मामले में पुलिस किसी से पूछताछ के लिए आगे बढ़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक शहर में हो रही चोरियों को रोकने के लिए पुलिस व्यवस्था में सुधार लाएं। साथ ही शहर में अब तक हो चुकी चोरियों के प्रति शहर कोतवाली में लापरवाह सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करें। बैठक में संजीव चतुर्वेदी, महावीर शर्मा, आनंद दुबे, अरविंद राजपूत, पंकज मिश्रा, सुनील दुबे, देवेंद्र त्रिपाठी, सुधार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।