फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एक मंच पर आए लेखपाल और कानूनगो

एक मंच पर आए लेखपाल और कानूनगो

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। उपजिलाधिकारी सदर पर सहयोगात्मक रवैया न अपनाने और लंबित समस्याओं का निराकरण में रुचि न लेने से मंगलवार को लेखपाल कानूनगो एकजुट हो गए। लेखपाल और कानूनगो ने संयुक्त रूप से बैठक कर कार्य में आ रहे व्यवधान का दोष एसडीएम पर मढ़ा और उन्हें सहयोग करने की नसीहत दे डाली। आचरण में परिवर्तन न होने पर लेखपाल कानूनगो ने अगली बैठक में रणनीति तय कर संघर्ष करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

जीपीएफ की सर्विस बुक, वेतन, एरियर का समय से भुगतान कराने, प्रोन्नति वेतनमान देने के अलावा आय-जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्रों में रिपोर्ट के बाद जल्द प्रिंट मुहैया कराने, उपजिलाधिकारी से सहयोगात्मक रवैया अपनाने की समस्याओं को लेकर तहसील औरैया के लेखपाल और कानूनगो एकमंच पर नजर आए। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपाल और कानूनगो ने तहसील अध्यक्ष अवनींद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में लेखपाल और कानूनगो ने एसडीएम के विरुद्ध कई अहम फैसले लिए। तहसील अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि एसडीएम सदर सीएल सोनकर की कार्यप्रणाली और उनके व्यवहार से राजस्व कर्मी असंतुष्ट हैं। ऐसी स्थिति में कार्य करने में कठिनाई हो रही है। शीघ्र ही एसडीएम श्री सोनकर ने अपने व्यवहार में परिवर्तन नहीं किया तो लेखपाल संघ संघर्ष को मजबूर होंगे। संगठन के तहसील मंत्री धर्मवीन ने आरोप लगाया कि एसडीएम की कार्यशैली से आय-जाति और मूल निवास प्रमाण पत्रों को जारी करने में देरी हो रही है। लेखपाल कानूनगो ने समय से प्रिंट उपलब्ध कराने और एसडीएम से सहयोगात्मक रवैया अपनाने के अलावा लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में तहसील क्षेत्र के कानूनगो जगदेव यादव, सूघर सिंह, रामचंद्र, रामगोपाल के अलावा धर्मवीर, बीरेंद्र प्रजापति, राकेश माथुर, ज्ञान सिंह यादव, सिपाहीलाल यादव, शिव सिंह, पदम नरायण शुक्ला, हृदेश तिवारी आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed