{"_id":"5c7ac9ddbdec220c1b140f2c","slug":"91551550941-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केन्द्र बंद पाए, मुख्य सेविका मिली नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केन्द्र बंद पाए, मुख्य सेविका मिली नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक मुख्य सेविका नदारद मिली। एक कर्मचारी केंद्रों का नाम तक नहीं बता पाई। इस पर अधिकारी ने कार्रवाई की है।
शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां मुख्य सेविका मीरा नदारद मिली। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उपस्थित मिलीं मुख्य सेविका अनीता अपने केंद्र के नाम भी नहीं बता र्पाइं। जिस पर कार्यक्रम अधिकारी ने तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने और संतुष्ट न होने पर वेतन काटने की बात कही। मुख्य सेविका सुधा सिंह मौके पर उपस्थित मिलीं। इनसे कार्यक्रम अधिकारी ने विभाग की प्रगति के बारे में जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय अजीतमल एवं पृथ्वीपुर केंद्र का भी निरीक्षण किया। दोनों बंद पाए गए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में जो भी लापरवाही बरतेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल राय मौजूद रहे।
-दो केंद्र बंद मिले, मुख्य सेविका नदारद
-जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया मुआयना, कार्रवाई होगी
अमर उजाला ब्यूरो