फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आवक कम होने से बढ़ी रसोई गैस की किल्लत

आवक कम होने से बढ़ी रसोई गैस की किल्लत

Sat, 02 Mar 2019 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
आवक कम होने से बढ़ी रसोई गैस की किल्लत
अजीतमल (औरैया)। इन दिनों गैस सिलिंडरों में मारामारी मची हुई है। सूत्रों की मानें तो गैस सिलिंडरों की आवक कम होने से यह समस्या आई है। एजेंसी संचालक ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर गैस वितरित कराने में आ रही परेशानी को देखते हुए पुलिस बल मुहैया कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



बता दे कि जनपद में सात भारत गैस एजेंसी हैं। इन एजेंसियों पर इस समय आवक कम हो रही है। एजेंसी संचालकों को भारी भीड़ को व्यवस्थित करने में पसीने छूट रहे हैं। सुबह से ही एजेंसी गोदाम के बाहर सिलिंडर लेने वाले लोगों की लाइनें लग जाती हैं। इससे मारपीट की नौबत तक आ जाती है। इस संबंध में बाबरपुर स्थित गैस एजेंसी संचालक एस हरेंद्र ने बताया कि इस समय गैस आपूर्ति कम हो रही है। उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर पुलिस बल मुहैया कराने की मांग की गई है। उधर,चुनाव को देखते हुए रसोई गैस की किल्लत न होने की गरज से जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा गैस एंजेसी संचालकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर कम से कम पच्चीस गैस सिलिंडर हर समय उपलब्ध रखने के आदेश दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार चुनाव को देखते हुये पच्चीस सिलिंडर हर समय प्रतिष्ठान पर रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


-गैस सिलिंडरों को मारामारी मची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed