फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दस रुपए किलो सस्ती हुई सीएनजी, उपभोक्ताओं में खुशी

दस रुपए किलो सस्ती हुई सीएनजी, उपभोक्ताओं में खुशी

Sun, 17 Feb 2019 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दस रुपए किलो सस्ती हुई सीएनजी, उपभोक्ताओं में खुशी
दिबियापुर (औरैया)। स्थानीय औरैया मार्ग में स्थित सीएनजी गैस स्टेशन शनिवार से टॉरेंट कंपनी के संचालन में आ गया। इससे गैस स्टेशन से सीएनजी की कीमतें भी प्रात: छह बजे से 10 रुपये घटकर 65 रुपये प्रति किलो हो गईं। दामों में एकदम भारी कमी से सीएनजी वाहन उपभोक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन



शनिवार को गेल कंप्रेशर के पास स्थित सीएनजी स्टेशन पर टॉरेंट कंपनी के जीएम पराग अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को बताया कि गेल गैस से एक अनुबंध के तहत इटावा-औरैया और कानपुर देहात जनपदों में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर जल्द ही टॉरेंट के सीएनजी गैस स्टेशन उपभोक्ताओं को सीएनजी गैस आपूर्ति करेंगे। इसके लिए नए स्टेशनों के निर्माण के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इटावा से लेकर रनिया के मध्य कुल 27 सीएनजी स्टेशन जल्द ही चालू होंगे। इससे उपभोक्ताओं को समय और धन दोनों की बचत होगी। ज्ञात रहे कि अभी तक इस सीएनजी स्टेशन का संचालन गेल गैस के जिम्मे था जो अब शनिवार से टॉरेंट गैस के अधीन हो गया है । बीते माह तक यहां पर सीएनजी के दाम पौने 88 रुपये प्रति किलो थे। जो एक फरवरी से 75 रुपए प्रति किलो ही गए थे। पखवारे भर बाद एकदम 10 रुपये प्रति किलो की कमी हो जाने से वाहन चालकों खासकर सीएनजी ऑटो चालकों में भारी खुशी है।
विज्ञापन


हरराजपुर निवासी आटो चालक अजय कुमार, औरैया निवासी ब्रजेश पाल, और खुशनूर आलम तथा चिरुहली निवासी ऑटो चालक अखिलेश ने बताया कि सीएनजी के दामों में बीते दिवस अमर उजाला में खबर छपने के बाद लगभग 23 रुपये किलो की कमी होने से उनकी आमदनी बढना तय है। इसके अलावा उनकी बढ़ी हुई बचत से परिवार का खर्च भी अच्छी तरह से चलेगा। टोरंट गैस के जीएम पराग अग्रवाल ने स्थानीय सीएनजी स्टेशन पर जनसुविधाओं को और बढ़ाने के आदेश देते हुए कहा कि दिबियापुर सीएनजी स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाया जाएगा। इससे पूर्व कम्पनी के अनिल यादव और राजेश त्रिवेदी आदि ने जीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गेल गैस का सीएनजी स्टेशन हुआ टोरंट गैस के हवाले
-टॉरेंट का राज्य में पहला स्टेशन दिबियापुर बना
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed