{"_id":"5c646397bdec224cb044e7fe","slug":"81550082967-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का इंतजार कर रहे वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन का इंतजार कर रहे वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध बेहोश होकर गिर पड़ा। आरपीएफ के सिपाहियों ने उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ के सिपाही मनीष अवस्थी ने बताया कि बुधवार को सुबह प्लेटफार्म दो पर घसीटे लाल (79) पुत्र दुर्गा प्रसाद चंद्र निवासी निवादा रतनपुर थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात, पुत्री राधा निवासी दिबियापुर के घर से गांव भियापुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे कि बेहोश होकर गिर पड़े। आरपीएफ व जीआरपी सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार, मौत हार्ट अटैक से हुई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन परिवारीजनों ने इंकार कर दिया। मृतक के छह पुत्रियां व दो पुत्र हैं। सभी की शादियां हो चुकी हैं।
-सिपाहियों ने उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
-सिपाहियों ने उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो