फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   लहारियापुरवा में अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध

लहारियापुरवा में अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध

Sat, 25 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
लहारियापुरवा में अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध
उरई। मोहल्ला लहारियापुरवा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए नगर पालिका मुनादी करा रही है। शुक्रवार को पालिका ने मोहल्ले में डुग्गी पिटवाई तो इलाके में हड़कंप मच गया। अभियान के खिलाफ सैकड़ों लोग कलक्ट्रेट पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर अभियान न चलाने की मांग की।
विज्ञापन


बताते चलें कि शहर के मोहल्ला लहारियापुरवा में नगर पालिका की करीब दो एकड़ जमीन है। जिस पर प्रशासन की अनदेखी से लोगों ने अपने अवैध रूप से कच्चे और पक्के मकान बना रखे हैं। छह माह पूर्व पालिका ने यहां पर सख्ती के साथ अभियान चलाकर कई पक्के मकानों को ध्वस्त किया था।
विज्ञापन


इस पर काफी हंगामा व बवाल भी हुआ था। जिसमें प्रशासन ने जहां मोहल्ले के दर्जनों अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था तो वहीं कुछ लोग पालिका के विरोध में न्यायालय चले गए थे। अभियान के खत्म होने के बाद फिर से लोगों ने अतिक्रमण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका एक बार फिर लहारियापुरवा में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने वाली है। इसेे लेकर पिछले दो दिनों से मोहल्लों में लाउडस्पीकर से एनाउंस किया जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में अभी भी डर बना है। शुक्रवार को जैसे ही मोहल्ले में पालिका ने घर खाली करने के लिए डुग्गी पिटवाई, वैसे ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सैकड़ों लोग एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंच गए।


यहां उन्होंने ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पिलहाल अभियान रोकने की मांग की। उनका कहना है कि पालिका अधिकारियों ने उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया और रविवार को मकान खाली करने की चेतावनी दे रहे है। इस दौरान सुधा सिंह, संतोष सिंह, धनवंती, जय नारायन, राम प्रसाद, मंगल सिंह, प्रहलाद, दीपक कुमार, मातादीन, सुरेन्द्र, रामलखन, वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

- डुग्गी पिटने से हड़कंप, कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
- दो एकड़ जमीन पर लोगों ने बना रखे हैं अपने आवास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed