{"_id":"68278700cac098ec7f009f34","slug":"81-revolutionaries-including-five-brothers-had-sacrificed-their-lives-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125996-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पांच सगे भाइयों समेत 81 क्रांतिवीरों ने दिया था बलिदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पांच सगे भाइयों समेत 81 क्रांतिवीरों ने दिया था बलिदान
Sat, 17 May 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 17 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
दीप दान करते डीएम व अन्य।
- फोटो : दीप दान करते डीएम व अन्य।
आयाना (औरैया)। सोलह मई 1858 को ब्रिटिश सैनिकों से गुरिल्ला युद्ध में शहीद हुए 81 क्रांतिवीरों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गई। सदर विधायक व डीएम के नेतृत्व में बीझलपुर स्थित स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए। शहीदों की स्मृति में 81 दीप प्रज्ज्वलित कर यमुना नदी में प्रवाहित किए।
शहीदों की स्मृति को समर्पित संस्था भारत प्रेरणा मंच के संयोजन में हुए कार्यक्रम में पहुंची सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि हम उन शहीदों के ऋणी हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।
उन्होंने बताया कि बीझलपुर के शहीद स्थल पर विकास के प्रशासन को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शहीदों को नमन किया। कहा कि शहीद स्थल पर विकास का प्रोजेक्ट बन गया है, वित्तीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
भारत प्रेरणा मंच के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने बताया कि अंग्रेजी सेना ने 12 मई 1858 को बीझलपुर के यमुना घाट पर पहुंची जनपद औरैया की क्रांतिकारी सेना पर धावा बोल दिया। संचालन करते हुए राष्ट्रीय कवि व मंच के अध्यक्ष अजय अंजाम ने कहा कि इसमें पांच सगे भाई भी शामिल थे।
तहसीलदार अजीतअल अविनाश सिंह ने कहा कि हम लोगों को क्रांतिकारियों के बताए रास्ते पर चलने का लेना चाहिए। बीडीओ डाॅ. आदित्य तिवारी, कवि निर्मल पाण्डेय, आलोक अग्निहोत्री, प्रशांत अवस्थी कविताओं के माध्यम से शहीदों को नमन किया। कैप्टन निर्भय सिंह गुर्जर नरेंद्र सिंह सेंगर, कपिल गुप्ता, वीडी यादव, राकेश दुबे, पुष्पेंद्र सिंह निषाद मौजूद रहे।