{"_id":"605242a98ebc3e8c9376ac3c","slug":"8-religious-places-will-be-shifted-auraiya-news-knp618269260","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापित होंगे आठ धार्मिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापित होंगे आठ धार्मिक स्थल
विज्ञापन
ताकिया तिराहे के सामने मुख्यमार्ग पर धार्मिल स्थल।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सड़क किनारे व सार्वजनिक जगहों पर बने धार्मिक स्थलों को विस्थापित करने की तैयारी चल रही है। प्रशासन इन्हें चिह्नित कर रहा है। जिले में अब तक आठ ऐसे स्थल सामने आए हैं।
जनवरी 2011 के बाद सड़क किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाया जाना है। सदर तहसील अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में चार स्थल ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जो सार्वजनिक भूमि पर स्थापित हैं। इसी तरह अजीतमल तहसील अंतर्गत नगर पंचायत बाबरपुर में चार धार्मिक स्थलों को चिह्नित किया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक ऐसे धार्मिक स्थलों के स्वामी, पुजारियों के साथ संबंधित थानों में बैठक आयोजित करने की रणनीति बनाई गई है। मंदिरों को निजी भूमि पर स्थापित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए एक से दो माह का समय शासन से मांगा गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने के कारण इतना समय लग सकता है। एनएच-19 के अधिकारियों ने जिले की इटावा सीमा अनंतराम से लेकर कानपुर देहात की पुर्वा रहट तक करीब 28 किलोमीटर क्षेत्र में 18 धार्मिक स्थल चिह्नित किए हैं। जिसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी है। एडीएम रेखाएस चौहान ने बताया कि औरैया और अजीतमल में चार-चार धार्मिक स्थल चिह्नित किए गए हैं। जिनमें एक-एक मजार व तीन-तीन धार्मिक स्थल हैं। संबंधित थानों में इनके स्वामियों को बुलाकर हटाने के लिए कहा जाएगा। ऐसा न होने पर इन्हें बड़े धार्मिक स्थल में विस्थापित कर दिया जाएगा।