फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   8 injured in election rivalry

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठीडंडे, आठ घायल

Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
8 injured in election rivalry
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के गांव टड़वा बिकू में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

टड़वा बिकू निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर वह घर के बाहर बैठा था। तभी गांव के ही चार लोग चुनाव में वोट न देने की बात कहते हुए आए और लाठी-डंडा व तमंचा लहराते हुए गालियां देने लगे। एक नामजद ने फायर झोंक दिया। जब वह घर के अंदर भागा तो आरोपियों ने मारपीट की। बचाने आए परिवार की ही गुड्डी देवी व उसके पुत्र अंशु को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से शिवांशु ने बताया कि पांच लोगों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बचाने आए परिवार की मिथलेश कुमारी, प्रियंका, संदीप, राघवेंद्र, राजा बेटी भी घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी गयादीन वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed