{"_id":"5e9b3a8d8ebc3e6fc94178cd","slug":"75-ki-report-nigetive-auraiya-news-knp555896714","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयालपुर कोरोना पाजिटिव मरीजों के संपर्कियों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयालपुर कोरोना पाजिटिव मरीजों के संपर्कियों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला प्रशासन द्वारा दयालपुर निवासी चार कोरोना पाजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 79 लोगों की कराई गई जांचों की रिपोर्ट शुक्रवार की शाम आ गई। जिनमें 75 की रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। इन सभी लोगों को पहले चिचौली अस्पताल और फिर दिबियापुर स्थित शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। जहां 14 दिन तक उनकी देखभाल की जाएगी।
गौरतलब है कि 31 मार्च को कस्बा खानपुर के कुरैशियान मस्जिद में ठहरे तब्लीगी जमात के 13 सदस्यों में चार जमातियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इन जमातियों के संपर्क में आने वाले मोहल्ला दयालपुुर के लोगों की जांच कराई गई थी। जिसमें दो बार में दयालपुर के चार लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव निकली। चार पाजिटिव मरीज मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक ने खानपुर कस्बे (संपूर्ण क्षेत्र), दयालपुर मोहल्ला संपूर्ण क्षेत्र व तहसील वाली मसजिद संपूर्ण क्षेत्र को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया था।
स्वास्थ्य विभाग ने दयालपुर के कुल 79 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें कोरोना की जांच के लिए भेजे थे। नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि दयालपुर के कुल 79 लोगों में चार लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव रही थी। जबकि अन्य 75 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। इन 75 में तीन जांच जो दोबारा भेजी गई थीं वह भी शामिल हैं। इन रिपोर्ट के निगेटिव आईं है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि दयालपुर निवासी सभी लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। उन्हें दिबियापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर शेल्टर होम में भेजा गया। जहां उनकी देखरेख की जा रही है। बताया कि क्वारंटीन का समय पूरा होने पर उन्हें घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि ताजा मामला हालेपुर गांव के अलावा जिलेभर में अन्य स्थानों से शुक्रवार की शाम 18 और शनिवार की दोपहर तक 59 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए सैफई भेजे गए हैं। रिपोर्ट आना बांकी है। अभी तक 206 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके है। पिछली सभी जांचें प्राप्त हो चुकीं हैं। जिनमें जिले में सिर्फ नौ कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।