{"_id":"6098220e8ebc3ed1e9643e77","slug":"72npercent-voting-in-bypoll-auraiya-news-knp627568934","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ग्राम पंचायतों में 72.62 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ग्राम पंचायतों में 72.62 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दो ब्लाकों की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के दावेदारों के निधन के कारण रविवार को उपचुनाव हुआ। इसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शाम छह बजे तक चले मतदान में 72.62 फीसदी वोट पड़े।
रविवार को भाग्यनगर ब्लॉक की तुर्कीपुर ग्राम पंचायत, सहार ब्लॉक की गुलरिहा और लक्षियामऊ में उपचुनाव हुआ। तीनों ग्राम पंचायतों में 5741 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चला। तुर्कीपुर ग्राम पंचायत में 1552 मतदाताओं ने, गुलरिहा में 1508 मतदाताओं ने और लक्षियामऊ में 2681 मतदाताओं ने वोट डाले।
वोटिंग में तुर्कीपुर सबसे आगे
तीन ग्राम पंचायतों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ देखने को मिली। सुबह जहां लक्षियामऊ ग्राम पंचायत में मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़ा। तो वहीं दोपहर बाद गति धीमी हो गई। लेकिन भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत तुर्कीपुर में मतदान सुबह धीमी गति से और दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया। यहां सबसे अधिक 84.53 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
नहीं दिखी सामाजिक दूरी
कंचौसी/सहायल (औरैया)। मतदान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन होते नहीं दिखा। सहार ब्लाक की ग्राम पंचायत लछियामऊ में सुबह से लेकर शाम तक मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। लछियामऊ गांव में बुखार का प्रकोप होने के बाद भी लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे। दोपहर तीन बजे एसपी अपर्णा गौतम व एएसपी शिष्य पाल सिंह ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। लछियामऊ ग्राम पंचायत में प्रधान का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी राजू दिवाकर की मौत हो जाने के बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया था। (संवाद)