फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   तीन दिन में चार्ज नहीं देने हेड मुहर्रिर पर दर्ज कराए मुकदमे

तीन दिन में चार्ज नहीं देने हेड मुहर्रिर पर दर्ज कराए मुकदमे

Thu, 07 Mar 2019 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन में चार्ज नहीं देने हेड मुहर्रिर पर दर्ज कराए मुकदमे
अजीतमल (औरैया)। एसपी हरीश चंदर ने मंगलवार की देर रात कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां देख उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने जमकर फटकार लगाई। उनको कहना पड़ा, अजीतमल जिले का सबसे फिसड्डी थाना है।
विज्ञापन



मंगलवार की रात पुलिस कप्तान हरीश चंदर अजीतमल कोतवाली पहुंचे और मुंशियों से कई अभिलेख मांगे। इन्हें मुंशी नहीं दिखा सके तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि स्टार चमकाने से काम नहीं चलेगा। काम दिखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने हेड मुहर्रिर से खाका रजिस्टर मांगा तो हेड मुहर्रिर ने जवाब दिया कि पुराने हेड मुहर्रिर कमलेश कुमार, जिनका ललितपुर दस माह पूर्व स्थानांतरण हो गया है, ने अभी पूरा चार्ज नहीं दिया है।
विज्ञापन


खाका रजिस्टर उन्हीं के पास है। यह जवाब सुन एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह को सख्त निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर हेड मुहर्रिर पूरा चार्ज सौंपे। यदि वह नहीं आता है तो उसके खिलाफ 409 का मुकदमा दर्ज कराए। कोतवाली की हालत देख उनको कहना पड़ गया कि यह सबसे फिसड्डी थाना कोतवाली है। उन्होंने रात्रि में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि जिस चौकी क्षेत्र में अपराध होगा उस चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाने में आने वाला फरियादी किसी भी हालत निराश होकर नहीं लौटना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, एसएसआई राजेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राजेश चौहान, हेमंत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-स्थानांतरित हेड मोहर्रिर की लापरवाही पर भड़के एसपी
-बोले, अजीतमल जनपद का सबसे फिसड्डी थाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed