फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   टेम्पो की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक घायल, कानपुर जाते समय हुई मौत

टेम्पो की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक घायल, कानपुर जाते समय हुई मौत

Sun, 17 Feb 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
टेम्पो की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक घायल, कानपुर जाते समय हुई मौत
फफूंद (औरैया)। बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े एक सेवानिवृत्त शिक्षक को बेकाबू टेंपो ने टक्कर मारकर दी। इससे शिक्षक टेंपो में फंसकर सड़क पर घिसटते चले गए। सिर में गंभीर चोटें आईं और शिक्षक को तड़पता छोड़ चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। चौराहे पर मौजूद लोगों ने उन्हें निकाला। पुलिस पीएचसी ले गई, जहां से उन्हें दिबियापुर निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



मोहल्ला तरीन निवासी डॉ. जाकिर हुसैन इस्लामिया इंटर कालेज से सेवानिवृत्त शिक्षक शेख सुलेमान शनिवार सुबह औरैया जाने के लिए अछल्दा चौराहे पर सड़क किनारे बस के इंतजार में खड़े थे। थाने की ओर से तेजी से आ रहे टेंपो के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। शिक्षक टेंपो में फंसकर सड़क पर घिसटते चले गए। टेंपो उनके हाथों पर भी चढ़ गया। चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। चौराहे पर मौजूद लोगों ने उन्हें टेंपो के नीचे से निकालकर कुछ दूरी पर खड़ी डायल यूपी 100 पुलिस के वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां से परिजन दिबियापुर ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। पुलिस टेंपो को थाने ले गई है।
विज्ञापन


अटसू (औरैया)। बाबरपुर-फफूंद रोड पर बल्लापुर के पास भट्ठे के पास इसी रूट पर चलने वाली बस ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने फोन से एंबुलेंस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज अटसू श्रवण तिवारी ने जीप से घायल मां-बेटे को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला को सैफई रेफर कर दिया। अमित (10) पुत्र स्व. राजेश कुमार निवासी सौथरा अड्डा दिबियापुर अपनी मां मालती देवी के साथ टेंपो से बाबरपुर से घर जा रहा था। सामने से इसी रूट की बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दो अन्य सवारियों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बस के इंतजार में खड़े शिक्षक को टेंपो ने मारी थी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed