फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   6400 rupees were stolen from a retired soldier by making him sit on a bike.

Auraiya News: रिटायर्ड फौजी को बाइक पर बैठाकर पार किए 6400 रुपये

Mon, 29 Dec 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 29 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
6400 rupees were stolen from a retired soldier by making him sit on a bike.
फफूंद। मोहल्ला ऊंचा टीला में एक रिटायर्ड फौजी को रिश्तेदार बताकर दो युवकों ने बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद उन्हें उतार दिया। शक होने पर फौजी ने जेब चेक की तो 6400 रुपये पार मिले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला ऊंचा टीला निवासी प्रभुदयाल आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनके अनुसार शनिवार शाम करीब चार बजे वह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक से पहुंचे और रिश्तेदारी का हवाला देकर बातचीत करने लगे।
विज्ञापन

मकान और दुकान दिखाने के लिए भरोसे में लेकर दोनों ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया। उन्हें औरैया रोड की ओर ले गए। रास्ते में उनकी जेब से 6400 रुपये निकाल लिए। कुछ दूरी पर एक कपड़े की दुकान पर युवकों ने उन्हें उतार दिया। जब उन्होंने जेब टटोली तो रुपये पार मिले। तब तक आरोपी बाइक समेत भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें युवक रिटायर्ड फौजी को बीच में बैठाकर ले जाते दिखाई दिए हैं। अब पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान में पुलिस लगी है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed