{"_id":"5c800e9ebdec2213ff32adad","slug":"61551896222-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाण पत्र नहीं बनने पर करेंगे चुनाव का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाण पत्र नहीं बनने पर करेंगे चुनाव का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के बैनरतले सदर तहसील में प्रदर्शन करते हुए समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रमाण पत्र नहीं बनने पर वह लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। तो वही समाज की महिलाओं ने आत्मदाह दी चेतावनी दी।
ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला प्रभारी रामबाबू धनगर के नेतृत्व में बुधवार को समाज के लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव ने शासनादेश जारी कर अधिकारियों को अनुपालन करने का आदेश किया है। इसके बावजूद भी धनगर समाज के जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। समाज के लोगों ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारी समाज के लोगों ने कहा कि यदि उन्हें धनगर समाज के जाति प्रमाण जारी नहीं किए जाते हैं तो वह लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। साथ ही गडरिया की उपजाति धनगर के अनुसूचित जाति के जाति प्रमाण पत्र बनाने कि मांग की।
धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए भड़ास निकाली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, रामबाबू धनगर, अमर पाल धनगर, इंद्रपाल सिंह, नीलम धनगर, सरिता धनगर, अरुण धनगर, शिवसिंह प्रधान, शिवकुमार, सौरभ कुमार, संजीव धनगर, राजपाल धनगर, रविंद्र सिंह, ब्रजकिशोर, राजेश, आलोक, उमाकांत, नीलम धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- धनगर समाज ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो