{"_id":"5c7d6f9abdec2213e648dcb0","slug":"61551724442-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक से अधिक किसानों का किया जाये पंजीकरण: जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक से अधिक किसानों का किया जाये पंजीकरण: जिलाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। किसान सम्मान निधि योजना को सफल बनाने के लिए सोमवार की शाम जिलाधिकारी ने सदर तहसील में लेखपालों और कानूनगो के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने योजना को सफल बनाने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर लेखपालों को निर्देश दिए कि वह इस योजना के लिए किसानों का अधिक से अधिक डाटा लेकर तहसीलों में पहुंचाए। किसानों से उनका आधार कार्ड नंबर भी लिया जाए, जिससे किसान के लघु या सीमांत होने की पहचान हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कोटेदार लेखपालों का सहयोग करें, यदि इसमें कोई लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी किसानों से अपील की है कि जो योजना का लाभ पाने से वंचित हैं, वह अपने गांव के लेखपाल अथवा कोटेदार से संपर्क करें। उन्हें जरूरतमंद कागजात उपलब्ध कराकर अपना पंजीकरण करवाएं, जिससे कि उन्हें इस योजना का लाभ दियाया जा सके। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला, नायब तहसीलदार प्रेमचंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।