{"_id":"5b898ffd42c792466b46278e","slug":"61535741949-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधुओं के परिजनों को मिले पांच-पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधुओं के परिजनों को मिले पांच-पांच लाख रुपये
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के कुदरकोट के भयानक नाथ मंदिर में तिहरे हत्याकांड के मामले में मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई थी।
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को मृतक परिवार के लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 14 अगस्त की रात कुदरकोट के भयानक नाथ के मंदिर में गोवध का विरोध पर हत्यारों ने मंदिर परिसर में सो रहे साधु लज्जाराम, हरभजन को मौत के घाट उतार दिया था।
तीसरे साधु रामशरण को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले थे। तीसरे साधु रामशरण ने सैफई के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले की गूंज शासन तक पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने कांड को लेकर दुख जताते हुए मरने वाले साधुओं के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने बिधूना के डाक बंगले में मृतक साधुओं के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंपे। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष/ औरैया जिला की प्रभारी रंजना उपाध्याय, जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, जिलाउपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, गोविंद सिंह भदौरिया, अभय सिंह, लाल सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।