{"_id":"5973996d4f1c1b39138b46f7","slug":"61500748141-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में ही चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में ही चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल बेहाल है। औरैया नगर क्षेत्र में कुल 139 केंद्र संचालित हो रहे हैं, लेकिन इनमें से कई घरों में संचालित हो रहे हैं तो कई विद्यालयों में। इन आंगनबाड़ी केंद्रों के बाहर न तो कोई बोर्ड लगा है और न ही किसी प्रकार की कोई पहचान। हालत यह है कि कहीं पर बच्चे ही नहीं है तो कहीं पर कार्यकर्ताओं का ही पता नहीं। आंगनबाड़ी केंद्रों की पोल खोलती रिपोर्ट...
आंगनबाड़ी केंद्र रुहाई में 29 बच्चे पंजीकृत हैं। जिनमें से यहां पर एक भी बच्चा नजर नहीं आया। कार्यकर्ता कुर्सी पर बैठी हुई नजर आई। जबकि बोर्ड केंद्र के बाहर लगाने के बजाए केंद्र के अंदर कूड़े की तरह रखा हुआ था।
विज्ञापन
हकीकत में देखा जाए तो कई आंगनबाड़ी केंद्र कागजों में ही संचालित हो रहे हैं। जब शनिवार को टीम ने पड़ताल की तो ओमनगर आंगनबाड़ी केंद्र एक घर में संचालित हो रहा था। जहां पर न तो बच्चों का अता-पता था और न ही कार्यकर्ताओं का।
विज्ञापन
राजेश वर्मा, डीपीओ ने कहा कि कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की डयूटी राशन कार्डों के सत्यापन में लगी हुई है। इसके अलावा टिंगरिंग योजना में भी कई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी है। जिससे फिलहाल परेशानी आ रही है।
- कहीं बच्चे नहीं, तो कहीं कार्यकर्ता नदारद