फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   6076 card in 5 days

पांच दिन में 6076 आयुष्मान कार्ड बने

Mon, 15 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
6076 card in 5 days
औरैया। आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरतमंदों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए 24 मार्च तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। गत पांच दिन में 6076 लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। लाभार्थी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर नि:शुल्क कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि पहले कार्ड बनवाने के लिए 30 रुपये देने पड़ते थे। नोडल अधिकारी डॉ शलभ मोहन ने बताया कि विशेष शिविर में आशा व आंगनबाड़ी कर्मी की ओर से आयुष्मान कार्ड जारी कराने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। प्रति कार्ड पांच रुपये दिए जाएंगे। चिह्नित गांव व वार्ड में शिविर से एक दिन पहले आशा लाभार्थी परिवारों को पर्ची बांटकर जानकारी दे रही हैं। जन सुविधा केंद्रों के प्रबंधक आनंद सोनी ने कर्मचारियों को आयुष्मान के लाभार्थियों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed