{"_id":"5c6708b9bdec224b6317b992","slug":"51550256313-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रों के माध्यम से छात्रों ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रों के माध्यम से छात्रों ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
औरैया। जालौन चौराहा स्थित पीबीआरपी एकेडमी में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने चित्रों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। छात्रों ने कहा कि वह अपने अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत चित्रकला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ संस्थापक आशा पांडेय और संतोष पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि बढ़ती दुर्घटना का कारण सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन न करना है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह अपने अभिभावकों को जागरूक करें कि वह सड़क पर वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का पालन जरूर करें। एकेडमी के प्रबंधक दिनेश पांडेय ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है। इसलिए वह सड़क यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो जाएं। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नई पीढ़ी को जागरूक होना पड़ेगा। इस मौके पर बच्चों ने चित्र के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अभिभावकों से नियमों का पालन कराने की बात कही। कार्यक्रम को निदेशक रामकुमार दुबे, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य आदि ने संबोधित किया।
-सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो