{"_id":"5c6313bdbdec2211d240c31a","slug":"51549996989-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 को धरना कर सीएम को भेजेंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 को धरना कर सीएम को भेजेंगे ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। राज्य कर्मचारियों की ओर से मांगों को पूरा कराए जाने के लिए 14 फरवरी को दोपहर दो बजे से डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय मांग पत्र भेजा जाएगा। मंगलवार को जिला अस्पताल में परिषद के पदाधिकारियों ने बैठक कर यह निर्णय लिया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद औरैया शाखा के संयोजक डॉ. श्याम नरेश दुबे ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की सालों से लंबित मांगों पर प्रदेश सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। इससे पूर्व राज्य कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया तो प्रदेश सरकार की ओर से उन लोगों को जल्द ही मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया था। बावजूद इसके आज तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
कर्मचारियों की लगातार अनदेखी से प्रदेश के कर्मचारी आहत हैं। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि राज्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर शीर्ष नेतृत्व की ओर से पूरे प्रदेश में 14 फरवरी को दोपहर दो बज डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के उपरांत सोलह सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी राज्य कर्मचारियों से धरना प्रदर्शन में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान बैठक में अशोक सिंह अध्यक्ष प्राविधिक संघ, ज्ञान सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, जसवंत सिंह, राम बिहारी शुक्ला, अरविंद सेंगर, अखिलेश कटियार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो