{"_id":"5b0c3f6c4f1c1b956e8b5120","slug":"51527529324-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही न होने पर परिवार समेत धरने पर बैठी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही न होने पर परिवार समेत धरने पर बैठी महिला
Updated Mon, 28 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ट्रक मालिक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सोमवार से महिला ने अपने परिजनों के साथ जिला मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि जब तक उसकी समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता। तब तक वह धरने पर बैठी रहेगी।
सोमवार को परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंची महिला अनीशा बेगम पत्नी अंसार निवासी पुरानी कलक्ट्रेट ने जिला मुख्यालय के गेट के पास ही धरना-प्रदर्शन शुरू किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान पीड़ित महिला ने बताया कि उसने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसका पुत्र अफसर ट्रक का चालक था। वह शिवशक्ति कैरियर सर्विस की गाड़ी चलाता था। गाड़ी मालिक दिनेश यादव निवासी रजोकरी दिल्ली हरियाणा निवासी हैं। बताया कि उसका पुत्र ही उसके परिवार का गुजर बसर करता था जो लापता है। पुत्र के संबंध में गाड़ी मालिक भी कोई जानकारी नहीं दे रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान महिला के साथ उसके परिवार क अनीसा, अनुसार, चांद तारा, गुड़िया, संजीदा, अनीसा, उस्मान, सुभान, इरकान, रेशम, रहनुमा, सरताज, अफसाना शामिल हैं। पीड़िता ने बताया कि जब तक गाड़ी मालिक की गिरफ्तारी नहीं की जाती तब तक वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
फोटो 28एयूआरपी31- जिला मुख्यालय परिसर के बाहर परिवार समेत धरने पर बैठी महिला
ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर महिला धरना पर बैठी
- डीएम को शिकायती पत्र देकर पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो