{"_id":"60be5e378ebc3ed22f22f021","slug":"5-houses-caught-fire-auraiya-news-knp6327989107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच गृहस्थियों में सब कुछ जला--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच गृहस्थियों में सब कुछ जला--
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-07एयूआरपी-20- आग लगने के बाद जली पड़ी गृहस्थी। संवाद
फोटो-07एयूआरपी-21- आग लगने के बाद जलती गृहस्थी। संवाद
आग लगने से पांच गृहस्थियां जलीं
- घटना के वक्त खेत पर गए थे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुरुगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चहैया गांव में पांच किसानों के घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाई लेकिन तब तक पांचों गृहस्थियां राख हो गईं।
चहैया गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि वह और पड़ोस के लोग सोमवार सुबह खेत पर काम करने गए थे। दोपहर एक बजे के करीब अचानक उसके घर में आग लग गई। घर में लगी आग ने पड़ोस के विनीश कुमार, राकेश यादव, दिनेश कुमार, अवनीश कुमार के घरों को भी चपेट में ले लिया। घरों में आग लगने की सूचना मिलते ही वह सभी दौड़ पड़े। शोर सुनकर गांव के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास के साथ ही दमकल को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाई। आग लगने से अनिरुद्ध का 12 क्विंटल गेहूं, गृहस्थी व जेवर, 10 क्विंटल लहसुन जल कर राख हो गया। वहीं विनीश, राकेश, दिनेश और अवनीश के घरों पर रखा अनाज व कीमती सामान जल गया। कुदरकोट चौकी पुलिस मौके पर जा पहुंची। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ ही प्रशासन को घटना की जानकारी दी है।
पथरा गईं आंखें
आंखों के सामने घर और अरमान जलते देख परिजनों की आंखें पथरा गईं। घर की महिलाएं और बच्चे बदहवास दिखे। कोई गृहस्थी बचाने के लिए दौड़ रहा था तो कोई कपड़े और बिस्तर।
विज्ञापन
प्रशासन से मुआवजे की मांग
एक साथ पांच घर जलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। एसडीएम राशिद अली खान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लेखपाल को भेजकर क्षतिपूर्ति का आकलन कराया जाएगा। प्रशासन से हरसंभव मदद दी जाएगी।