{"_id":"5c7c1e02bdec2273a5198061","slug":"41551638018-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक आज, दूल्हा हो गया लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक आज, दूल्हा हो गया लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। फफूं द थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक का सोमवार को तिलक है। युवक तीन दिन पूर्व अहमदाबाद से घर के लिए निकला है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हैं। परिजनों ने रेलवे व थाना पुलिस को सूचना दी है।
पीपरपुर गांव निवासी रविंद्र सिंह पुत्र पूरन सिंह अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड है। उसका सोमवार को तिलक चढ़ना है। आठ मार्च को बारात जानी है। उसके पड़ोसी अमित तिवारी ने बताया की वह 28 फरवरी को गुजरात के बड़ौदा स्टेशन पर मथुरा आने वाली ट्रेन पर बैठा था। परिजनों को फोन कर बताया था कि वह ट्रेन पर बैठ गया है। फोन में बैटरी कम है। फोन चार्ज करने के बाद फोन करेगा। इसके बाद से फोन स्विच ऑफ बता रहा है।
तीन दिन बीत जाने के बावजूद उसका कुछ पता न चलने पर परिजन परेशान हैं। परिजनों ने फफूंद रेलवे चौकी व थाना पुलिस को सूचना दी। बड़ौदा में उसके रिश्तेदारों ने बड़ौदा रेलवे पुलिस को भी सूचना दी है। जीआरपी चौकी प्रभारी राहुल पांडेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। वह कंट्रोल रूम में जानकारी देकर पता करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
-बड़ौदा स्टेशन से मथुरा जाने वाली ट्रेन में हुआ था सवार
-तीन दिन बीत गए घर नहीं पहुंचने पर परिजन हो रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो