{"_id":"5b0c4d984f1c1baf6e8b51a9","slug":"41527532952-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहरी भी ले सकेंगे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहरी भी ले सकेंगे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ
Updated Tue, 29 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कोंच। शहरी इलाके के गरीबों और भूमिहीनों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ पहले ग्रामीणों तक सीमित था लेकिन शासन ने अब इसका दायरा काफी विस्तृत कर दिया है। अब शहरी नागरिक भी अब इसका लाभ ले सकेंगे। तहसीलदार ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि वे हर वार्ड में पात्रों की खोज कर उनका पंजीकरण करें और पोर्टल पर ऑनलाइन करें। तहसीलदार भूपाल सिंह ने लेखपाल सदर को पात्रों का चयन कर उनका पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
आम आदमी बीमा योजना का ही नया संस्करण है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना। इस योजना का लाभ अब तक ग्रामीणों को ही मिलता रहा है। शहरी इलाके से यह योजना दूरी बना कर चल रही थी लेकिन अब शहरी भी इसका लाभ ले सकेंगे।
तहसीलदार भूपाल सिंह ने बताया है कि आम आदमी बीमा योजना अब प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के रूप में जानी जा रही है, इसके लिए गांव में पात्रों के सत्यापन का कार्य पहले से ही चल रहा है लेकिन अब शहरी इलाका भी इस योजना के दायरे में आ गया है। शासन की मंशा है कि सूबे के हर गरीब भूमिहीन को इस योजना से आच्छादित किया जाए।
विज्ञापन
शासन से निर्देश मिले हैं कि युद्धस्तर पर पात्रों का सत्यापन करना है जिसमें 18 से 50 वर्ष की आयु तक के लोगों को पीएम पोर्टल पर दर्ज कराना है। उन्होंने कहा कि इस काम में समाजसेवी संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक कार्यकर्ता आदि भी शासन की योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में मददगार बन सकते हैं।
लेखपाल सदर अब नगरीय क्षेत्र में भी खोजेंगे योजना के पात्र
अमर उजाला ब्यूरो