{"_id":"60ef24e18ebc3ee59c071d1c","slug":"4-arrested-in-attack-on-daroga-case-auraiya-news-knp6402173153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम के साथ मारपीट करने चार आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम के साथ मारपीट करने चार आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बैसोली में मंगलवार की शाम फ्रेट कॉरीडोर के ओवरब्रिज निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे प्रधान प्रतिनिधि को समझाने पहुंचे दरोगा के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गांव बैसोली में 14 नंबर गेट पर रेलवे फ्रेट कॉरीडोर की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार की शाम बैसोली के प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव ने अपने चार साथियों के साथ पहुंचकर निर्माण कार्य में बाधा डाला। फ्रेट कॉरीडोर के कर्मचारियों ने अछल्दा थाने में शिकायत की। पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसआई शैलेश पांडेय ने प्रधान प्रतिनिधि को समझाने का प्रयास किया।
इस पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ दरोगा से गालीगलौज कर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मामला बढ़ने पर पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल, जयवीर सिंह, रवि व अनुज कुमार के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, पुलिस के साथ अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।