{"_id":"5c816759bdec2214666d69b2","slug":"31551984473-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादा घड़ी पहनकर परीक्षा दे सकेंगे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादा घड़ी पहनकर परीक्षा दे सकेंगे परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू होने के ठीक पहले परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। अभी तक परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों को घड़ी बांधने और जूते पहनकर परीक्षा देने की इजाजत नहीं थी। नए शासनादेश के तहत अब छात्र जूते पहनकर परीक्षा दे सकेगा। नए शासनादेश का पालन कराने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देशित भी किया गया है।
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा गुरुवार को शुरू होने से ठीक पहले सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने शासनादेश जारी किया है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर सभी कक्षों में घड़ी न होने से नियंत्रक ने छात्रों को घड़ी पहनकर परीक्षा देने की इजाजत दी है। इसके लिए शर्त यह होगी कि परीक्षार्थी सादी घड़ी पहनकर परीक्षा दे सकेगा। इलेक्ट्रानिक व कैलकुलेटर युक्त घड़ी प्रतिबंधित है। नियंत्रक ने शासनादेश जारी किया है कि अब परीक्षार्थी के जूते नहीं उतरवाए जाएंगे। यदि नकल का अंदेशा है तो उसी छात्र के जूते उतरवाए जाएं। इसके साथ ही परीक्षार्थी परीक्षा देते समय पानी की उन बोतलों का प्रयोग कर सकते हैं, जो आर-पार दिखाई देती है।
गुरुवार को सुबह की पाली में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा की गई थी। किसी भी केंद्र पर नकल पकडने की सूचना नहीं मिली है। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक की गई। सीबीएसई स्कूल प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने बताया कि परीक्षा से ठीक पहले नया शासनादेश प्राप्त हुआ है। यह शासनादेश इस बोर्ड परीक्षा में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
-सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए नया शासनादेश
अमर उजाला ब्यूरो