{"_id":"5b5e08cb4f1c1bf6548b5bce","slug":"31532889291-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग, हड़कंप
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कालपी बस स्टैंड चौराहे पर तब हड़कंप मच गया जब तेज धमाके के साथ चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि आसपास की गुमटी वाले अपनी दुकानें छोड़ भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बता दें कि कालपी बस स्टैंड के पास बीएसएन चौराहे पर 33 केवी के दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनसे घंटाघर फीडर व राजेंद्र नगर फीडर की सप्लाई जाती है। रविवार देर शाम अचानक इस ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की वजह से चौराहे पर भगदड़ मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के गुमटी वाले अपनी दुकानें छोड़ कर भाग खड़े हुए। फाल्ट होते ही दोनों फीडरों से जुडे़ दर्जनों मोहल्लों में अंधेरा छा गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बिजली विभाग के एसडीओ विकास सोनी का कहना है कि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कोशिश की जा रही है कि जल्द मोहल्लों की सप्लाई व्यवस्था ठीक हो जाए।
फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो