फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   परिवहन विभाग में अब चालक व परिचालक ड्रेस में दिखेंगे

परिवहन विभाग में अब चालक व परिचालक ड्रेस में दिखेंगे

Sat, 25 Nov 2017 07:02 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग में अब चालक व परिचालक ड्रेस में दिखेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। परिवहन विभाग में चालक परिचालक की ड्रेस का रंग बदल दिया गया। चालक खाकी रंग की तो परिचालक स्लेटी रंग की ड्रेस में ड्यूटी करते दिखेंगे।

परिवहन निगम के नए आदेश के तहत अब सभी चालक व परिचालकों को ड्रेस पहनना भी अनिवार्य होगा। अभी तक लागू ड्रेस कोड के बावजूद भी कोई ड्रेस में नहीं दिखता था। मगर अब कार्रवाई करने का भी आदेश है।

परिवहन निगम की बसों में ड्रेस कोड पहले भी लागू था। मगर जहां तहां ही चालक परिचालक ड्रेस पहनते थे। मगर अब ड्यूटी के समय चालक व परिचालक अपनी ड्रेस में रहेंगे। जिसको लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए इसी माह लखनऊ में हुई बैठक में सभी आरएम व एआरएम को निर्देश दिए है। कहा गया कि अब चालक व परिचालक ड्यूटी के समय निर्धारित की गई ड्रेस में रहेंगे ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई भी करें। अभी तक चालक के लिए खाकी पैंट था और नीली शर्ट। मगर अब चालक को खाकी शर्ट पैंट व परिचालक के स्लेटी रंग की ड्रेस निर्धाति की गई है।
विज्ञापन


एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि चालक तथा परिचालक के लिए ड्रेस आ चुकी है। उन्होंने बताया कि यह ड्रेस केवल स्थायी चालक व परिचालकों के लिए व्यवस्था है। औरैया डिपो में फि लहाल 58 चालक व 48 परिचालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चालक व परिचालक ड्रेस में दिखेंगे
चालक खाकी व परिचालक पहनेंगे स्लेटी रंग की ड्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed