{"_id":"665f6ede5b36037b0c0d5f67","slug":"30-pillars-fell-due-to-storm-lights-of-four-localities-and-many-villages-went-out-auraiya-news-c-211-1-aur1005-112959-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आंधी ने 30 खंभे गिरे, चार मोहल्लों व कई गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आंधी ने 30 खंभे गिरे, चार मोहल्लों व कई गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन
अजीतमल। देर रात आई तेज आंधी ने जनजीवन प्रभावित किया। आंधी से 30 खंभे टूटे और कई स्थानों पर फाल्ट हुए। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तो वहीं कई स्थानों पर लगे टिनशेड, छप्पर आदि भी उखड़ने से लोगों को नुकसान हुआ। बिजली न आने से लोगों को भीषण गर्मी से पूरे दिन परेशान होना पड़ा। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर, अशोक नगर, राजीव नगर आदि स्थानों पर पेड टूटकर तारों पर गिरेग। जिसके चलते कस्बा व आस-पास ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अजीतमल क्षेत्र में 30 स्थानों पर लगे खंभे भी टूट गए। असेनी लाइन में भी फाल्ट हुआ। गांव मोहारी में रवि शर्मा के निर्माणाधीन मकान पर पेड गिरने से वहां लगी शटरिंग टूट गई। तेज हवा से तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बस्तों पर लगे टिनशेड उखड़ गए। टोल टैक्स पर 50 से अधिक गुमटी तेज आंधी से पलट गई। जिससे गुमटी मालिकों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
रात एक बजे से ठप हुई बिजली आपूर्ति मंगलवार की शाम छह बजे तक बहाल नहीं हो सकी। पूरी रात लोगों ने भीषण गर्मी के कारण जागकर गुजारी। वहीं दिन में भी लोग परेशान रहे। वहीं शाहपुर बेंदी निवासी रामचंद्र शर्मा के घर के बाहर खड़ा नीम का पेड़ आंधी में गिर गया।
विज्ञापन
देर रात आई आंधी से 30 पोल टूटे है। तो वहीं कई स्थानों पर फाल्ट भी हुए। स्थानीय स्तर पर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। - राहुल कुमार, उप खंड अधिकारी