{"_id":"9dbf188b71ca2969ad800e42042b7897","slug":"30-meters-in-circumference-colorful-interlocking-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मीटर परिधि में रंगीन इंटरलाकिंग सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 मीटर परिधि में रंगीन इंटरलाकिंग सड़क
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
नगर के फफूंद चौराहे का नगर पंचायत द्वारा सुंदरीकरण शुरू कर दिया गया है। चौराहे के चारों ओर 30-30 मीटर तक रंगीन इंटरलाकिंग सड़क बनेगी। वहीं बीचोंबीच गोल चबूतरा बनाकर हाईमास्ट लाइट के साथ एलईडी स्क्रीन से चौराहा जगमगाएगा।
विज्ञापन
चुनावी आचार संहिता से पूर्व नगर पंचायत दिबियापुर ने फफूंद चौराहे के सुंदरीकरण के लिए टेंडर हो गया था। इसके तहत कार्य प्रारंभ हो गया।
नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष शीला गुप्ता के प्रतिनिधि कन्हैयालाल गुप्ता के अनुसार चौराहे के चारों ओर 30 मीटर कलर्ड इंटरलाकिंग की जाएगी। इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण पांच लाख रुपये से होगा, जबकि चौराहे के बीचोंबीच 4.5 मीटर गोलाई का चबूतरा बनाकर उसके ऊपर हाईमास्ट लाइट एवं एलईडी स्क्रीन लगेगी।
विज्ञापन
इसका बजट पांच लाख रुपये रखा गया है। थाने के पास स्थित पार्क में लगी हाईमास्ट लाइट के पास में ही फब्बारा लगाया जाएगा। बताया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद निविदा निकालकर सर्विस रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन