फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   3 lak people wont take second doaz

तीन लाख लोगों ने नहीं ली दूसरी डोज, जागरूक करेगा विभाग

Mon, 30 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
3 lak people wont take second doaz
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के प्रति लोग लापरवाही बरत रहे हैं। हाल ये है कि करीब तीन लाख लोगों ने दूसरी डोज नहीं ली है। ऐसे लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग फोन कर जागरूक करेगा। विभाग उन्हें बताएगा कि कोरोना को हराना है तो कोई बहाना नहीं चलेगा।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान शुरू हुए लगभग सात माह बीत चुके हैं। अब तक जिले में कुल 4, 45201 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई है। जिसमें मात्र 58,537 ने ही दोनों डोज लगवाईं हैं। दूसरी डोज न लगवाने वाले तीन लाख 28 हजार लाभार्थियों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने कोविन-19 पोर्टल से लोड कर ली है। ऐसे लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज लगवाने के लिए संबंधित सेंटरों पर बुलाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण का आंकड़ा
कुल टीकाकरण - 4, 45201 लाभार्थी
पहली डोज लगवाने वाले - 3,86664
दूसरी डोज लगवाने वाले लाभार्थी - 58,537
बुकिंग न होने पर कम किए स्लॉट
दूसरी डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए 24 अगस्त से प्रति सेंटर 200 डोज के स्लॉट खोले जा रहे थे। लेकिन इनकी बुकिंग न होने और लाभार्थियों के न पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों ने अब 100-100 के स्लॉट प्रति सेंटर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अब वैक्सीन की कमी नहीं हैं। दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंच रहे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही उन्हें दूसरी डोज लगवाने की जानकारी देकर सेंटर बुलाकर टीका लगाया जाएगा।

1350 के लिए गए सैंपल
औरैया। स्वास्थ्य टीमों ने शिविर लगाकर 1350 व्यक्तियों के सैंपल लिए। जिसमें आरटीपीसीआर के 662 और एंटीजन के 688 सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में वर्तमान में एक सक्रिय केस है। जो इस समय कानपुर स्थित आवास पर होम आइसोलेशन में है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed