{"_id":"6020318c8ebc3e4a102201d9","slug":"3-arrested-with-theft-wire-auraiya-news-knp6105101165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के तार व बिजली उपकरणों के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के तार व बिजली उपकरणों के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए चोर व उनसे बरामद तार
- फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। पुलिस ने शनिवार रात खंभों से तार चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 90 किलो तार, इंसुलेटर आदि सामान बरामद हुआ है।
बिजली विभाग के ठेकेदार रामकुमार ने 24 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि अटसू-असेनी के बीच विद्युत लाइन के तार, इंसुलेटर, डिश व अन्य उपकरण चोरी हो गए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। पाता चौकी इंचार्ज पंकज तोमर ने शनिवार रात फफूंद पाता रोड पर बढुआ गांव के पास बाइक से आ रहे तीन युवकों हिमांशु कुशवाहा, जीतू बाथम निवासी गांव खानपुर, विजय निवासी गांव बिलराई को पकड़ लिया।
उनके पास से 15 किलो तार, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर 75 किलो तार, इंसुलेटर, डिश बरामद की। पकड़े गए युवकों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।