{"_id":"66e9c1e19d4c08dda20612cd","slug":"28-people-donated-blood-in-the-blood-donation-camp-in-the-medical-college-auraiya-news-c-211-1-aur1006-116657-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर में 28 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर में 28 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
ओरैया। उप्र सरकार की महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी आनंद सिंह समेत जिले के प्रशासनिक अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ देवकली मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद झाड़ू लगाकर सांकेतिक तौर पर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद नगर पालिका के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। किट वितरण की। इसके पश्चात 100 शैया चिकित्सालय चिचौली में भाजयुमो द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाजयुमो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
प्रभारी मंत्री ने सभी रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इससे पूर्व फीता काटकर शुभारंभ किया। वहीं प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कॉलेज सेहुद में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा व पोषण माह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को प्रभारी मंत्री ने प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री की आवास की चाबी व सहयोग राशि की चेक वितरित की। मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने गेल गांव स्थित आशियाना गेस्ट हाउस ने भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान की समीक्षा की। सेवा पखवाड़े के होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली। और समस्याओं को सुना। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी की जयंती तक भारतीय जनता पार्टी प्रति वर्ष सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है। वहीं लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित किया। कहा कि हम गंदगी के दोषी न बनें।