फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   25 raw houses collapse in rain

बारिश ने प्रतापपुर में मचायी तबाही 25 कच्चे घर गिरे-गांव बना टापू

Fri, 17 Sep 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
25 raw houses collapse in rain
प्रतापुर गांव में घर के बाहर भरे पानी में खड़े बुजुर्ग दंपती। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। लगातार हो रही बारिश के कारण ब्लाक भाग्यनगर के गांव प्रतापपुर में 25 कच्चे घर ढह गए। गांव टापू बन गया है। पीड़ित दूसरों के घर में शरण लेने पर मजबूर हैं। ग्राम प्रधान के सूचना देने के बाद लेखपाल ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उसरारी का मजरा प्रतापपुर की आबादी लगभग साढ़े चार हजार है। गांव में 150 परिवार कच्चे मकानों और झोपड़ी में रहते हैं। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश ने इन परिवारों पर कहर बरपा दिया।
विज्ञापन

गांव के आदिराम, नरसिंह, महेंद्र, रूप सिंह, द्वारिका प्रसाद, रतन सिंह, मीरा देवी, खजानों, रोशन, बालिस्टर, हरि सिंह, कैलाश, विनोद समेत करीब 25 लोगों के कच्चे घर ढह गए। कई घरों में पानी भर गया है। प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष व उसरारी ग्राम पंचायत के प्रधान संतराम सिंह नायक ने बताया कि गांव प्रतापपुर में हुए नुकसान के बारे में उन्होंने प्रशासन के आला अधिकारियों को बताया है। लेखपाल ने निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दिबियापुर के शास्त्रीनगर में रामकुमार के घर की कच्ची छत गिर गई। संगीता देवी ने बताया कि वह सिलाई कर रहीं थीं, तभी छत और दीवार गिर गई। दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed