{"_id":"69692c40e10302adc00252d9","slug":"25-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-job-fir-registered-auraiya-news-c-12-knp1014-1394628-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
अयाना। थानाक्षेत्र के लखनपुर गांव में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक जालसाज ने दो युवकों को राजस्व विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी कर ली। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सुखवीर सिंह ने एसपी अभिषेक भारती को बताया कि फफूंद थानाक्षेत्र के खानपुर गांव हाल पता इटावा के मतरामपुर निवासी संतोष कुमार से पहचान हुई। संतोष ने उनके दो भाइयों की राजस्व विभाग में नौकरी लगवाने का दावा किया। इसके बदले एक दिसंबर 2024 को 25 लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने 30 नवंबर 2024 को बैंक ऑफ बड़ौदा से 19 लाख रुपये निकाले और घर में रखे छह लाख रुपये मिलाकर 25 लाख रुपये आरोपी को दे दिए।
आरोपी ने बैंक ट्रांसफर या चेक लेने से साफ इन्कार कर दिया था। नौकरी न लगने पर संदेह हुआ। पीड़ित ने 14 अगस्त 2025 को आरोपी से एक इकरारनामा भी लिखवाया था। इसमें शर्त थी कि नौकरी नहीं लगती है तो आरोपी पूरी रकम ब्याज सहित वापस करेगा लेकिन आरोपी इससे भी मुकर गया।
विज्ञापन
रुपये मांगने पर संतोष कुमार और उसके बेटे प्रीतू व अनमोल ने अभद्रता की। उसको फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। अयाना थाना में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।