फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   खेत मे किसान की डंडों से पीट-पीट कर हत्या

खेत मे किसान की डंडों से पीट-पीट कर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
खेत मे किसान की डंडों से पीट-पीट कर हत्या
अछल्दा (औरैया)- खेत की रखवाली करने गए किसान की कुछ लोगो ने डंडों से पीट- पीट कर घायल कर दिया किसान की चीख पुकार सुन गांव के लोग पहुंच गए और उसे अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वही पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम दलीपुर निवासी विजय शाक्य पुत्र कन्नु शाक्य निवासी दलीपुर उम्र 45 वर्ष प्रतिदिन अपनी खेत की रखवाली करने के लिए खेत मे जाता था और खेत के पास बने ट्यूब बैल के पास सोता था वह बुधवार रात साढ़े 8 बजे करीब घर से खाना खाने के बाद खेत की रखवाली के लिए घर से निकल गया तभी कुछ देर बाद खेत से चीख पुकार के आवाजे आने लगी जिस पर गांव के व आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और खेत मे जाकर देखा तो विजय घायलावस्था में पड़ा हुआ था उसके शरीर मे काफी जगह पर चोट के निशान थे जिसके बाद गांव के लोगो ने उसे अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान ही किसान ने दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही पूछताछ के लिए गांव के कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है थानाध्यक्ष तारिक ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है हत्या के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है। इन दो पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस जानकारी के मुताबिक किसान की हत्या से पहले शराब पी गई थी और शराब पीने के बाद मारपीट की आशंका जताई जा रही है क्यो की आसपास शराब की बोतलें भी मिली है वही दूसरी और पुलिस किसान के पुत्र से पुरानी रंजिश की भी जानकारी जुटा रही है जिससे मारपीट की बजह को तलाशा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed