फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शहर में नासूर बनती जा रही अतिक्रमण की समस्या

शहर में नासूर बनती जा रही अतिक्रमण की समस्या

Wed, 06 Mar 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहर में नासूर बनती जा रही अतिक्रमण की समस्या
औरैया। शहर में अतिक्रमण की समस्या दिनोंदिन नासूर बनती जा रही है। मंगलवार को शहरवासियों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। पिछले काफी दिनों से शहर में जाम लगना आम बात हो चुकी है। छोटे-बड़े वाहनों तथा रोडवेज के मुख्यमार्गो पर खड़े होने से आए दिन जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम आदमी को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन



मंगलवार को शहर के सुभाष चौक, तहसील तिराहा, जेसीज चौराहा, खानपुर चौराहा व जिला जजी रोड पर दिनभर शहर के बाशिंदे जाम से जूझते दिखे। यातायात पुलिस व होमगार्ड को स्थिति सामान्य करने में पसीने छूट गए। जिला प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए जाने के लिए यातायात पुलिस के अलावा अतिरिक्त होमगार्डों भी इसमें लगाया है। लोग जहां वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं वहीं सुभाष चौक पर रोडवेज बस चालक घंटों के हिसाब बस खड़ी कर देते हैं। व्यस्ततम क्षेत्र होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इसी तरह कचहरी रोड पर आने वाले फरियादी सड़कों पर वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे भी यहां जाम लग जाता है। जगह-जगह बने अवैध टैक्सी स्टेंड भी जाम का प्रमुख कारण बने हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला की देखरेख में मुख्यमार्गंों पर सब्जी लगाने वाली ठेली लगाने वालों के लिए स्थान निश्चित किए गए थे, लेकिन टैक्सी स्टेंड व आटो संचालकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे आए दिन शहर में जाम लग रहा है।
विज्ञापन



शहर की जनता को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। टैक्सी स्टैंडो के लिए स्थान तय करने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। रोडवेज चालकों को सुभाष चौक पर नहीं खड़ा होने दिया जाएगा। - शैलेश कुमार पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज

-मंगलवार को मुख्यमार्गों से जाम से हलकान जूझते दिख लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed