फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बहाना न बनाएं, बारदाना लाएं और तौल कराएं

बहाना न बनाएं, बारदाना लाएं और तौल कराएं

Tue, 29 May 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बहाना न बनाएं, बारदाना लाएं और तौल कराएं
माधौगढ़। गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद बंद होने की समस्या को अमर उजाला ने जब प्रमुखता से प्रकाशित किया तो समस्या के समाधान के लिए माधौगढ़ एसडीएम मनोज कुमार सोमवार को अचानक मंडी में खुले केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंच गए। एसडीएम को देख किसानों ने भी उन्हें घेर लिया और गेहूं खरीद न होने की समस्याएं बताई।
विज्ञापन


किसानों ने एसडीएम से कहा कि वह तपती दोपहर में जैसे तैसे गेहूं लेकर चार पांच दिन से मंडी में पड़े हैं, और कर्मचारी कोई न कोई बहाना बनाकर उनका गेहूं नहीं खरीद रहे हैं। इस पर एसडीएम ने तत्काल केंद्र प्रभारी से पूछताछ की तो पता चला कि केंद्र पर बारदाने की कमी से खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि बहानेबाजी न करें, सीधे उरई जाए और वहां से बारदाना लाकर किसानों का माल खरीदें। किसानों को बेवजह परेशान किया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एसडीएम ने केंद्र में तौलाई की व्यवस्था के साथ साथ पानी और छाया के इंतजाम भी ठीक से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अप्रैल माह से खुले गेहूं क्रय केंद्रों में पिछले कुछ दिनों से खरीद बंद है। इस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। भीषण गर्मी में किसान अपना माल लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। माधौगढ़ और रामपुर के केंद्र में भी कर्मचारी समस्याएं बताकर किसानों के टरका रहे हैं। इसी के चलते सोमवार दोपहर एसडीएम ने केंद्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने स्टाक रजिस्टर, क्रय पंजिका, टोकन रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। देखा कि केंद्र में उठान न होने से 700 क्विंटल, सहकारी संघ में 1250 क्विंटल, डीसीडीएफ में 1050 क्विंटल गेहूं रखा है। इस पर एसडीएम का पारा चढ़ गया। किसानों ने बताया कि कर्मचारी टोकन देने में भी मनमानी करते हैं। फिर जब बारी आती है तो बारदाना की कमी बताकर लौटा देते हैं।


इस कारण भी उनके माल की तौलाई नहीं हो पा रही है। किसानो के लिए पीने के पानी और छाया का भी कोई विशेष इंतजाम नहीं है। यह सब सुनते ही एसडीएम ने केंद्र प्रभारी से दो टूक शब्दों में कहा कि तौलाई में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी दिक्कत हो, उन्हें बताई जाए, ताकि तौलाई का काम सुचारु रूप से चल सके। रही बात बारदाने की तो उरई से बारदाना मंगाकर तौलाई की जाए। किसानों को परेशानी हुई तो कार्रवाई के लिए भी तैयार रहे। एसडीएम के तेवर देख किसानों ने भी राहत महसूस की है।

एसडीएम ने गेहूं केंद्रों का निरीक्षण कर कर्मियों को लगाई फटकार, किसानों ने बताईं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed