{"_id":"5a41351f4f1c1bfc0f8b5e76","slug":"21514222879-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष ने कोतवाली भेजे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कोतवाली भेजे दस्तावेज
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सोमवार को छह माह की धान खरीद के दस्तावेज कोतवाली पहुंचा दिए हैं। उनका कहना है कि दो साल से उनके यहां पर कारोबार नहीं किया जा रहा है।
शनिवार को एसपी संजीव त्यागी ने हाईवे स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष की मिल पर औचक छापा मारा था। वहां पर धान डंप नहीं मिला था। एसपी ने कर्मचारी से पिछले छह माह के धान खरीद के रिकार्ड कोतवाली पहुंचाए जाने के निर्देश दिए थे। अगले दिन रविवार होने एवं मुंशी के न आने के कारण कागजात नहीं भिजवाए जा सके थे। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने धान मिल के सारे दस्तावेज कोतवाली भिजवा दिए हैं। इसमें छह माह से धान खरीद एवं गेट पास से लेकर अन्य रिकार्ड शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों की मानें तो एसपी से किसी ने शिकायती थी कि जिला पंचायत अध्यक्ष की मिल पर धान डंप है, जिस पर एसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ शनिवार की रात छापा मारा था। लेकिन धान डंप न मिलने पर पुलिस प्रशासन बैरंग लौट गया था।
विज्ञापन
धान खरीद घोटाला मामले की जांच चल रही है। धान डंप होने की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष की मिल पर छापेमारी की गई थी। सोमवार को उनके कार्यालय के मुंशी ने कागजात भेज दिए हैं। - संजीव त्यागी, एसपी
मिल पर पिछले दो सालों से कोई कारोबार नहीं किया जा रहा है। पुलिस की ओर से मांगे गए दस्तावेज भिजवा दिए गए हैं। मैं खुद चाहता हूं कि व्यापारियों का रुपया उन्हें मिले। - दीपू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष