फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दो सौ से ज्यादा गरीबों के घर हुए रोशन

दो सौ से ज्यादा गरीबों के घर हुए रोशन

Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
दो सौ से ज्यादा गरीबों के घर हुए रोशन
रामपुरा/कुठौंद/मुहम्मदाबाद। सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में गरीबों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिए। साथ ही बिजली केबिल, बोर्ड, एलईडी बल्व भी नि:शुल्क दिए गए।
विज्ञापन


रामपुरा विकास खंड के तीन गांवों में 24 लोगों को बिजली के कनेक्शन दिए गए। जिसमें जगम्मनपुर, मई, सिद्धपुरा गांवों में विद्युत विभाग ने शिविर लगाकर निर्धन लोगों को विद्युत के कनेक्शन दिए। विद्युत विभाग के एसडीओ सत्येंद्र सिंह व जेई अमित शर्मा ने लाइनमेन के साथ पहुंचकर जगम्मनपुर में 9, मई गांव में 8 और सिद्धपुरा में 7 करीबों को विद्युत कनेक्शन देकर उनके घर रोशन किए।
विज्ञापन


एसडीओ ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक गांव में शिविर लगाकर गरीबों को कनेक्शन दिए जाएंगे। इस दौरान लाइनमेन प्रमोद, प्रदीप कुमार, अरविंद, समर सिंह, रामनरेश मौजूद रहे। वहीं कस्बा रामपुरा में चैकिंग अभियान चलाकर 27 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुठौंद प्रतिनिधि के अनुसार- कस्बे में विद्युत विभाग ने शिविर लगाकर प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत 60 लोगों को कनेक्शन दिए। जेई जितेंद्र यादव ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कनेक्शन धारक को केबिल, बोर्ड, एक एलईडी बल्व दिया जा रहा है। यह कनेक्शन मुफ्त दिए जा रहे हैं।


मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार- डकोर ब्लाक क्षेत्र विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने शिविर लगाकर प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बीपीएल व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए गए। इस दौरान मुहम्मद असलम, रमेश कुमार, मंगल सिंह, विनोद, देवेंद्र कुमार आदि विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं आटा में भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने गरीबों को शिविर लगाकर योजना का लाभ देते हुए, उन्हें मुफ्त में बिजली कनेक्शन बांटे।

योजना के तहत गरीबों को दिए विद्युत कनेक्शन
सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना का गरीबों को मिला लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed