{"_id":"5974e2794f1c1b53438b4762","slug":"21500832377-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षणेतर संघ ने पांच विद्यालयों में किया इकाईयों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षणेतर संघ ने पांच विद्यालयों में किया इकाईयों का गठन
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ ने पांच कालेजों में इकाइयाें का गठन किया है। संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों से एकजुट रहने की अपील की। साथ ही समस्याओें के निस्तारण भरोसा दिलाया।
संगठन के जिला महामंत्री उत्तम कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में इकाइयों का गठन किया गया।
भगवान दास इंटर कालेज हरचंद्रपुर में अरविंद सिंह कुशवाहा को अध्यक्ष, कृष्ण गोपाल दुबे को उपाध्यक्ष व पंकज कुमार को मंत्री बनाया गया। वहीं विमल कुमार को कोषाध्यक्ष व रामलखन, कुलदीप कुमार, अर्जुन सिंह, राजकुमार को सदस्य मनोनीत किया गया। तोमर रघुनाथ सिंह इंटर कालेज अरियारी में श्रीकांत दोहरे अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार कठेरिया मंत्री, दीपक कुमार सविता कोषाध्यक्ष व राममोहन सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
पं. प्रताप नारायण उ.मा. विद्यालय बहादुरपुर में सुभाषचंद्र अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार अवस्थी मंत्री, नंदराम कोषाध्यक्ष व योगेंद्र कुमार बाथम सदस्य चुने गए। जन सहयोगी इंटर कालेज बूढ़ादाना में चरन सिंह अध्यक्ष, प्रमोद कुमार उपाध्यक्ष, राजकुमार मंत्री, सुरेश सिंह उपमंत्री बने। जिला पंचायत इंटर कालेज मुरादगंज में वेद कुमार को अध्यक्ष, शैलेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, चंदगीराम यादव मंत्री, मनोज कुमार उपमंत्री, ओमपाल संरक्षक, राधारानी कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार कठेरिया, रामकृष्ण, मनीष कुमार, अनिल कुमार, यदुनाथ सिंह, मोहन कुमार, शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार दुबे, सतीश कुमार सदस्य चुने गए हैं। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष उमेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिन विद्यालयों में इकाई शाखाओं की सदस्यता शुल्क जमा अभी तक नहीं हुआ है, वे सभी सदस्य 31 जुलाई तक सदस्यता शुल्क जिला मंत्री के पास जमा करा दें।
विज्ञापन
-संगठन में एकजुटता बनाए रखने का पढ़ाया पाठ