{"_id":"5c855740bdec22144b7ee9ee","slug":"201552242496-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक के दौरान शिक्षकों ने गिनाईं समस्याएं, शीघ्र निराकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक के दौरान शिक्षकों ने गिनाईं समस्याएं, शीघ्र निराकरण की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को बनारसीदास मोहल्ले में की गई। इसमें शिक्षकों ने समस्याएं बर्ताइं और उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि समस्याओं के निराकरण के संबंध में शीघ्र ही शिक्षक नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षाधिकारियों से मिलेगा।
जिलाध्यक्ष श्रीओम चतुर्वेदी ने कहा कि फरवरी का वेतन व शिक्षकों के देयकों का भुगतान अतिशीघ्र किया जाना चाहिए। जिला महामंत्री मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि एमडीएम की पांच माह की बकाया कन्वर्जन कास्ट व रसोइयों का पांच माह का बकाया मानदेय भुगतान अतिशीघ्र किया जाए। जिला कोषाध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि जिन शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन अभी तक नहीं हो पाया है, उनका अतिशीघ्र सत्यापन कराया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी 2004 के कार्यरत शिक्षकों पर नयी पेंशन योजना (एनपीएस) लेकर विभाग द्वारा दबाव न बनाया जाए।
निर्णय लिया गया इन समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से शीघ्र ही संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा और ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण की मांग करेगा। बैठक में शिववीर सिंह जादौन, संजय यादव, अनुज धनगर, नित्यानंद, आलोक त्रिपाठी आदि कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
-बनारसीदास मोहल्ले में आयोजित हुई शिक्षकों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो