{"_id":"5c782930bdec2229d2398b55","slug":"201551378736-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर साइंस क्विज का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर साइंस क्विज का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यालय में कार्यक्रम कर बच्चों को साइंस के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। साइंस क्विज में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। इसमें प्रेमलता को पहला स्थान मिला। बच्चों को इनाम दिए गए।
गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय टड़वा रंगिया के विज्ञान शिक्षक गोपाल जी मिश्रा ने बच्चों को विज्ञान के संबंध में रोचक जानकारी दी। साइंस क्विज का आयोजन किया गया। बच्चों को 70 प्रश्नों के उत्तर दो घंटे में देने थे। मूल्यांकन कर प्रधानाचार्या मधुबाला दुबे एवं विज्ञान शिक्षक ने कक्षा आठ की प्रेमलता को प्रथम, कक्षा छह की छात्रा चांदनी को द्वितीय एवं कक्षा सात के छात्र अवनीश कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा का संवर्धन होता है। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुशवाहा, अध्यापिका रेखा देवी, नीरज कुमार, दुर्गा आदि मौजूद रहे।
-बच्चों ने विज्ञान से जुड़ेे सवालों के दिए सही-सही जवाब
अमर उजाला ब्यूरो