फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   धूमधाम मना गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव

धूमधाम मना गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव

Mon, 25 Dec 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम मना गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
सिक्खों के दसवें गुरू गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सिक्ख समाज के लोगों ने गुरुद्वारे में माथा टेका। महिलाओं द्वारा सबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें शहर भर से भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

महावीर गंज स्थित गुरुद्वारा को लाइटों व झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। पिछले आठ दिनों से सुबह से प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। यह फेरी सुबह चार से बजे से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई। जिसमें सिक्ख समाज के बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं ने भागेदारी की। ढोलक और मजीरों की थाप से माहौल भक्तिमय रहा। प्रभात फेरी का समापन 23 दिसंबर को हुआ। 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक अखंड पाठ का आयोजन किया गया। शाम को कथा, गुरू वाणी विचार व कीर्तन हुआ। इस मौके पर बच्चों के कवि दरबार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें बच्चों ने अपनी-अपनी कविताएं व रचनाएं प्रस्तुत की। इस मौके से बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे गए। इस मौके पर बच्चों की उत्कृष्ट रचनाओं के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। ज्ञानी दीप सिंह, भूपिंदर सिंह, बीबी सिमरन कौर ने कीर्तन तथा गुरू वाणी में विचार व्यक्त किए। इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु बचन सिंह, जगदीप सिंह, हरमिंदर सिंह, पीते बाबू, हरजीत सिंह घुग्घू, भूपिंदर सिंह, सोनू सब्बरवाल, रेशू, शोनू, अनुभव अमर, महिंदर सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। सुरजीत सिंह, सेवादार सुरेंद्र जीत सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed