फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शहरी क्षेत्र में शौचालय निर्माण को मिलेंगे बीस हजार रुपये

शहरी क्षेत्र में शौचालय निर्माण को मिलेंगे बीस हजार रुपये

Sat, 25 Nov 2017 07:02 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में शौचालय निर्माण को मिलेंगे बीस हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्र में शौचालय निर्माण के लिए सरकार अब 20 हजार रुपये देगी। सरकार ने 12 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। चार किस्तों में धनराशि दी जाएगी। इसके लिए प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने शासनादेश भी जारी कर दिया है।

केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर देश को खुले में शौचमुक्त करना चाहती हैं, जिसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गंदगी से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी जा रही है। जो लोग अपने घरों में शौचालय बनाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें सरकार धनराशि मुहैया करा रही है। अभी तक सरकार द्वारा एक शौचालय निर्माण के लिए आठ हजार रुपये मुहैया कराए जा रहे थे लेकिन अब यह धनराशि बढ़ाकर बीस हजार रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका के पास उपलब्ध धनराशि राज्यवित्त आयोग, 14वें वित्त आयोग तथा दो प्रतिशत स्टांप ड्यूटी से दी जाएगी। नगरीय क्षेत्र में शौचालय निर्माण लिए सेप्टिक टैंक व शॉकपिट बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका के पास डिजाइन भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में रहने वाले उन लोगों लाभ नहीं मिल पाएगा, जिनके मकान सीवर लाइन से 30 मीटर की दूरी के अंदर हैं। ऐसे लाभार्थियों को आठ हजार रुपये से ही अपना शौचालय बनवाना पड़ेगा। नगर पालिका द्वारा लाभार्थी की पात्रता की पुष्टि एवं बैंक एकाउंट आदि अपलोड किए जाने के बाद पहली किस्त की धनराशि राज्य मिशन निदेशालय स्तर से निर्गत की जाएगी। सेप्टिक टैंक का बेस तैयार होने के बाद लाभार्थी को पालिका अपने अंश की 12 हजार की धनराशि लाभार्थी के खाते में भेजेगी। टैंक पूर्ण होने पर छत पड़ने के पूर्व अंतिम किस्त के चार हजार राज्य मिशन निदेशालय द्वारा दिए जाएंगे।

शहरी क्षेत्र में शौचालय के लिए बीस हजार रुपये
- प्रमुख सचिव ने जारी किया नया शासनादेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed