{"_id":"5e7798e08ebc3e768550f8ed","slug":"20-workers-of-a-company-reached-hospital-complaining-of-cough-fever-in-auraiya-auraiya-news-knp551887198","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: एक कंपनी के 20 कर्मी खांसी बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: एक कंपनी के 20 कर्मी खांसी बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर से गुजर रही रेलवे की फ्रेट कारीडोर में काम कर रही एक कंपनी के 20 कर्मचारी रविवार को खांसी-बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। कोरोना संक्रमण का अंदेशा जताते हुए निजी हास्पिटल के निदेशक ने मामले की सूचना सीएमओ कार्यालय को दी है। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। सभी को जिला चिकित्सालय भेजकर जांच कराने के लिए कहा गया है।
अलग-अलग समय पर एक ही कंपनी के लगभग 20 कर्मी दिबियापुर फफूंद मार्ग पर स्थित कृष्णा मेडिकल सेंटर में खांसी-बुखार आदि की शिकायत लेकर पहुंचे। कृष्णा मेडिकल सेंटर के निदेशक सर्जन डॉ.ब्रजेश यादव ने बताया कि शिकायत लेकर उनके अस्पताल पहुंचे कर्मियों ने बताया कि वह जिस आफिस में काम करते हैं। उसमें विदेशी इंजीनियरों का आना-जाना है।
पिछले दिनों विदेश से लौटे इंजीनियरों के साथ उनकी मीटिंग भी हुई थी। इसलिए उन्होंने कोरोना संक्रमण का संदेह जताया। डॉ.ब्रजेश के अनुसार कर्मियों को कोरोना संक्रमण होने के शक में नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी को सूचना दे दी गई है।