{"_id":"5fe8cc5e8ebc3e3c554fbd94","slug":"2-morw-cows-died-auraiya-news-knp602510126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और गोवंश ने तोड़ा दम, चार और हुए बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और गोवंश ने तोड़ा दम, चार और हुए बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतापुर के गांव मिर्जापुर बैरमशाह स्थित स्थायी गोशाला में ठंड लगने से बीमार चल रहे दो गोवंशों की रविवार सुबह मौत हो गई। करीब चार गोवंश बीमार हैं। उनकी हालत गंभीर है। उधर सुरान के किसानों ने फसलों को बचाने के लिए 25 गोवंशों को गोशाला में जबरन बंद कर दिया। ऐसे में यहां अव्यवस्था और बढ़ गई है।
मिजापुर बैरमशाह स्थायी गोशाला के कर्मचारी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी जांच के नाम पर खानापूरी कर चले जाते हैं। गोशाला की सबसे पड़ी समस्या गोवंशों के चारा खाने के लिए बनाई गई नीची नांद, तार की फेंसिंग, भीषण सर्दी में बचाव का इंतजाम न होना, हरा चारा व दाना न मिलना है। बड़ी संख्या में किसानों के जबरन मवेशियों को बंद करने से भी समस्या है। चार दिन से ठंड के कारण चार मवेशी उठ नहीं पा रहे थे। जिनमें रविवार को दो की मौत हो गई। यहां अब तक 37 गोवंशों की मौत हो चुकी है।
अपर मुख्य सचिव ने देखा गोशाला का हाल
बिधूना (औरैया)। अपर मुख्य सचिव ने नगर पंचायत बिधूना में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। भरथना रोड पर नगर पंचायत द्वारा संचालित अस्थायी गोशाला में गोवंशों को दिए जाने वाले चारे की जानकारी कर वहां रखे भूसा, दाना, गुड़ को चेक किया। इस मौके डीएम अभिषेक सिंह, एडीएम रेखा एस चौहान, सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा, डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे, एसडीएम राशिद अली मौजूद रहे।